जमशेदपुर। ओलिडीह ओपी क्षेत्र के टैंक रोड निवासी 10 वर्षीय बच्ची आयशा मुंडा, पिता गोपाल मुंडा, 30 सितंबर 2026 से लापता है। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बावजूद बच्ची का कोई सुराग नहीं मिल सका है।पुलिस के अनुसार, लापता बच्ची की उम्र 10 वर्ष है।
घटना के समय उसने काले रंग का शॉर्ट्स और पीले रंग की टी-शर्ट पहन रखी थी।पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को बच्ची कहीं दिखाई देती है या उसके संबंध में कोई जानकारी मिलती है, तो तत्काल ओलिडीह ओपी प्रभारी के मोबाइल नंबर 8340561018 पर सूचना दें। इसके अलावा बच्ची की माता अनीता मुंडा के मोबाइल नंबर 9608350732 पर भी जानकारी दी जा सकती है।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि बच्ची की तलाश में सहयोग करें और किसी भी तरह की जानकारी मिलने पर बिना देरी किए परिजनों अथवा पुलिस को सूचित करें।
Tags
जमशेदपुर
Comments