रोटरी क्लब चाईबासा का 172वां मासिक रक्तदान शिविर, सरवन खोवाला ने 107वीं बार किया रक्तदान


चाईबासा। रोटरी क्लब चाईबासा की ओर से सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में लगातार 172वें मासिक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

 शिविर में सात रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।शिविर का शुभारंभ सरवन खोवाला ने अपने जीवन में 107वीं बार स्वैच्छिक रक्तदान कर किया। 

वहीं रीतेश मुंधड़ा ने 45वीं बार रक्तदान किया। रोटरी क्लब के अध्यक्ष अमित पोद्दार और गुरमुख सिंह खोखर ने दोनों रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र एवं गुलाब का फूल देकर सम्मानित किया।

शिविर में सचिन अग्रवाल और सुमित अग्रवाल ने भी 40 से अधिक बार स्वैच्छिक रक्तदान कर चुके होने की जानकारी दी। चाईबासा के सब-रजिस्ट्रार धर्मेंद्र कुमार ने 16वीं बार रक्तदान किया।

 वहीं नरेंद्र दास ने 12वीं और कार्तिक प्रामाणिक ने दूसरी बार स्वैच्छिक रक्तदान किया।सभी रक्तदाताओं को रोटरी क्लब के सदस्यों की ओर से प्रशस्ति पत्र एवं गुलाब का फूल देकर सम्मानित किया गया।

 वक्ताओं ने नियमित रक्तदान को मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए लोगों से स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आने की अपील की।

शिविर को सफल बनाने में रोटरी क्लब अध्यक्ष अमित पोद्दार, रक्तदान शिविर संयोजक गुरमुख सिंह खोखर, सुशील मुंधड़ा, महेश खत्री, मदन लाल गुप्ता और विजय कुमार सहित ब्लड बैंक के कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा।

Comments

और नया पुराने