बाराद्वारी में आबिद हुसैन पर फायरिंग मामले में दोनों आरोपी गिरफ्तार, गोदू काशीडीह निवासी, साकची निवासी असमुलु और गोलमुरी निवासी दशरथ शुक्ला गिरफ्तार

जमशेदपुर। सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के बाराद्वारी में आबिद हुसैन पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

 गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गोदू काशीडीह निवासी असमुलु और साकची निवासी दशरथ शुक्ला के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार, आबिद हुसैन शुक्रवार देर रात अपने घर के सामने दोस्तों के साथ बैठा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।

 इसके बाद स्कूटी सवार युवक ने आबिद पर फायरिंग कर दी। घटना में कुल चार राउंड गोली चलने की बात सामने आई है, जिसमें दो राउंड हवाई फायरिंग और दो गोलियां आबिद को लगी थीं।

 घायल आबिद को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया।फायरिंग की पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हुई थी। सूचना मिलने के बाद सीतारामडेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से खोखे बरामद कर जांच शुरू की।

 CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए असमुलु और दशरथ शुक्ला को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपियों की ओर से यह आरोप लगाया गया है कि दशरथ शुक्ला ने हथियार उपलब्ध कराया था। 

हालांकि, इस दावे की पुलिस जांच कर रही है। पुलिस हथियार की बरामदगी और फायरिंग में दोनों आरोपियों की भूमिका की भी जांच में जुटी है।फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है। पुलिस फायरिंग के पीछे के कारणों और घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

Comments

और नया पुराने