गोलमुरी में शराब दुकान बनी ‘ओपन बार’, बाजार के बीच खुलेआम शराब पीने से लोगों में नाराजगी ।


जमशेदपुर। गोलमुरी थाना क्षेत्र में शराब की एक दुकान के आसपास खुलेआम शराब पीने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, शराब खरीदने वाले कई लोग दुकान से शराब लेने के बाद वहीं आसपास बैठकर उसका सेवन करते हैं। 

बाजार और सार्वजनिक क्षेत्र में इस तरह शराब पीने के कारण स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

 स्थानीय लोगों का कहना है कि शराब दुकान के आसपास शाम होते ही लोगों की भीड़ जमा होने लगती है। 

कई लोग शराब की बोतल और अन्य सामान लेकर दुकान के आसपास ही बैठ जाते हैं और खुलेआम शराब का सेवन करते हैं।

 इससे आसपास का माहौल प्रभावित होने के साथ-साथ महिलाओं, बच्चों और बाजार आने-जाने वाले लोगों को भी असहज स्थिति का सामना करना पड़ता है।लोगों का आरोप है कि शराब की दुकान के आसपास सार्वजनिक रूप से शराब सेवन की स्थिति लगातार बनी हुई है, लेकिन इस पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है।

 दुकान के ठीक आसपास लोगों के बैठकर शराब पीने से यह स्थान धीरे-धीरे ‘ओपन बार’ जैसा नजर आने लगा है।स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि बाजार क्षेत्र में इस तरह की गतिविधियों से कारोबार प्रभावित होने के साथ सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी रहती है। 

लोगों ने प्रशासन और पुलिस से मांग की है कि शराब दुकान के आसपास नियमित जांच और निगरानी की जाए तथा सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

स्थानीय लोगों ने यह भी मांग की है कि शराब दुकानों के आसपास सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस और उत्पाद विभाग संयुक्त रूप से अभियान चलाए। 

अब देखना होगा कि शिकायत सामने आने के बाद संबंधित विभाग इस मामले में क्या कार्रवाई करता है

Comments

और नया पुराने