निखार सबलोक हत्याकांड में कोलकाता कनेक्शन, SIT की बड़ी कार्रवाई

बेलियाघाटा ट्रैफिक गार्ड में तैनात ट्रैफिक सर्जेंट और सिविक वॉलंटियर गिरफ्तारजमशेदपुर। शहर के चर्चित निखार सबलोक हत्याकांड की जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) ने मामले में बड़ी कार्रवाई की है। 

जांच के दौरान सामने आए कथित कनेक्शन के आधार पर SIT ने कोलकाता में कार्रवाई करते हुए बेलियाघाटा ट्रैफिक गार्ड में तैनात एक ट्रैफिक सर्जेंट तथा उसके साथ जुड़े एक सिविक वॉलंटियर को गिरफ्तार किए जाने की जानकारी सामने आई है।बताया जा रहा है कि दोनों की भूमिका को लेकर SIT को महत्वपूर्ण सुराग मिले थे। 

इसके बाद टीम ने कोलकाता पहुंचकर कार्रवाई की। फिलहाल जांच एजेंसी दोनों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि निखार सबलोक हत्याकांड में उनकी क्या भूमिका रही है तथा आरोपियों के साथ उनका किस प्रकार का संपर्क था।

गौरतलब है कि 24 अगस्त 2026 को चांडिल थाना क्षेत्र के 10th Mile होटल के समीप व्यवसायी निखार सबलोक पर गोली चलाए जाने की घटना सामने आई थी। गंभीर रूप से घायल निखार सबलोक को इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) लाया गया था, जहां बाद में उनकी मौत हो गई।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच तेज कर दी है। SIT अब कोलकाता कनेक्शन सहित घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

 गिरफ्तार किए गए ट्रैफिक सर्जेंट और सिविक वॉलंटियर से पूछताछ के बाद मामले में और भी महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।हालांकि, दोनों गिरफ्तार आरोपियों की पहचान और उनकी कथित भूमिका को लेकर पुलिस की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

Comments

और नया पुराने