जमशेदपुर। सोनारी थाना क्षेत्र के विजया गोल्डन टाउन निवासी पूनम अरोड़ा ने अपने पति सनी अरोड़ा के खिलाफ घर से लाखों रुपये की संपत्ति ले जाने का आरोप लगाते हुए सोनारी थाना में शिकायत दर्ज कराई है।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर सोनारी थाना कांड संख्या 73/26, दिनांक 9 सितंबर 2026, धारा 305(ए) BNS के तहत मामला दर्ज किया है।शिकायत के अनुसार, पूनम अरोड़ा का आरोप है कि उनके पति सनी अरोड़ा ने उनकी जानकारी के बिना घर की अलमारी में रखी उनकी स्वयं की कमाई से अर्जित संपत्ति निकाल ली और वहां से चले गए।
आरोप है कि ले जाई गई संपत्ति में सोने की चूड़ियां, अंगूठियां, चैन, लॉकेट, अन्य आभूषण, अमेरिकी डॉलर (US Dollar) तथा करीब 1.80 लाख रुपये नकद शामिल हैं। वादिनी के मुताबिक, पूरी संपत्ति की अनुमानित कीमत करीब 14 से 15 लाख रुपये है।पूनम अरोड़ा ने पुलिस को बताया है कि पिछले कुछ दिनों से उनका अपने पति के साथ विवाद चल रहा था।
इसी दौरान कथित तौर पर पति ने अलमारी में रखी संपत्ति बिना बताए निकाल ली।बताया गया है कि पूनम अरोड़ा ‘SATIN PINK’ नामक ब्यूटी पार्लर की मालकिन एवं संचालक हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर शिकायत में लगाए गए आरोपों के आधार पर जांच शुरू कर दी है। मामले में पुलिस द्वारा संपत्ति, शिकायत से जुड़े तथ्यों और आरोपों की जांच की जा रही है।
Tags
जमशेदपुर
Comments