जमशेदपुर। कदमा के रामनगर स्थित 6 नंबर रोड के शिव हनुमान मंदिर परिसर में विश्व हिंदू परिषद (विहिप), कदमा प्रखंड समिति की ओर से स्थापना दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत कदमा प्रखंड के सेवा प्रमुख आकाश राज के संचालन में हुई, जबकि अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष राजेश वर्मा ने की।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अधिवक्ता प्रभात शंकर तिवारी ने विहिप की स्थापना के बाद से संगठन की गतिविधियों का उल्लेख करते हुए भारत में हिंदुओं के धर्मांतरण, घटती जन्मदर और जनसांख्यिकीय बदलाव जैसे मुद्दों पर अपनी बात रखी।
वहीं, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर कार्यवाह कुणाल ने बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए उन्हें नशे से दूर रहने और भारतीय धर्म-संस्कारों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बच्चों को माता-पिता का सम्मान करने, नशे से दूरी बनाए रखने तथा धार्मिक परंपराओं और पूजा-पाठ से जुड़े रहने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान जन्माष्टमी की संध्या आयोजित चित्र प्रतियोगिता में सफल रहे और प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी बच्चों के बीच उपहार वितरित किए गए। इससे बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम में मंदिर के संरक्षक आलोक सिंह, सुजीत, विहिप जिला सहमंत्री उत्तम कुमार, प्रचार-प्रसार प्रमुख प्रदीप सिंह, विहिप अधिकारी जितेंद्र प्रमाणिक, सुभाष चटर्जी, कदमा मंत्री सौमित्रो सरकार, उपाध्यक्ष गौतम चौधरी, बजरंग दल से सूरज राज और दुर्गावाहिनी संयोजिका लक्की कर्मकार समेत बड़ी संख्या में स्थानीय बच्चे, महिलाएं और पुरुष उपस्थित रहे।
Tags
जमशेदपुर
Comments