हेलमेट-सीट बेल्ट चालान से बचने के लिए नहीं, जिंदगी बचाने के लिए जरूरी: जमशेदपुर पुलिस

जमशेदपुर: सड़क सुरक्षा को लेकर जमशेदपुर पुलिस ने शहरवासियों के लिए अहम संदेश जारी किया है। वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर की ओर से 6 सितंबर 2026 को जारी प्रेस विज्ञप्ति में लोगों से यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने की अपील की गई है।पुलिस ने कहा है कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का इस्तेमाल हर हाल में किया जाना चाहिए। 

खास बात यह है कि इन नियमों का पालन सिर्फ ट्रैफिक चेकिंग के दौरान ही नहीं, बल्कि हर समय किया जाना चाहिए।जमशेदपुर पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया कि हेलमेट और सीट बेल्ट पुलिस के चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि खुद और अपने परिवार की जिंदगी सुरक्षित रखने के लिए हैं।

पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की कि यातायात नियमों को मजबूरी या पुलिस के डर के तौर पर नहीं, बल्कि अपनी जिम्मेदारी समझकर अपनाएं।

 थोड़ी सी लापरवाही सड़क पर बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है।जमशेदपुर पुलिस ने नागरिकों से “सुरक्षित चलें, सुरक्षित रहें” का संदेश अपनाने की अपील करते हुए कहा कि नागरिकों की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है और इसके लिए पुलिस प्रशासन सदैव प्रतिबद्ध है।

Comments

और नया पुराने