पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ निकला वॉक-ए-थॉन, सैकड़ों छात्राओं ने लिया हरियाली बचाने का संकल्प


जमशेदपुर। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के संदेश के साथ शुक्रवार को जमशेदपुर वन प्रमंडल की ओर से वॉक-ए-थॉन का आयोजन किया गया।

 झारखंड सरकार के वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के तहत आयोजित इस जागरूकता कार्यक्रम को पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सरयू राय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

वॉक-ए-थॉन में जमशेदपुर के डीएफओ सबा आलम अंसारी, एएफओ भीमत कुमार समेत वन विभाग के अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्राएं शामिल हुईं। 

छात्राओं ने हाथों में पर्यावरण संरक्षण से जुड़े संदेश और पौधरोपण की अपील वाले कटआउट लेकर लोगों को जागरूक किया।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण, पेड़ों की सुरक्षा और अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया। वॉक-ए-थॉन के माध्यम से आम लोगों को पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने और हरियाली को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।

वन विभाग की ओर से आयोजित इस अभियान का उद्देश्य लोगों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और समाज के अधिक से अधिक लोगों को पौधरोपण एवं प्रकृति संरक्षण के लिए प्रेरित करना रहा।

Comments

और नया पुराने