जमशेदपुर। टाटानगर से अमृतसर जाने वाली टाटानगर-अमृतसर एक्सप्रेस (जलियांवाला बाग एक्सप्रेस) को जाड़े के मौसम में बंद किए जाने के प्रस्ताव/निर्णय के विरोध में सिक्ख संगत ने आवाज उठाई है।
बैठक में उपस्थित लोगों ने रेलवे प्रशासन और केंद्र सरकार से ट्रेन का परिचालन बंद नहीं करने तथा इसे नियमित रूप से जारी रखने की मांग की।वक्ताओं ने कहा कि यह ट्रेन जमशेदपुर को अमृतसर और पंजाब से जोड़ने वाली महत्वपूर्ण रेल सेवा है।
हर वर्ष झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा सहित अन्य राज्यों के हजारों यात्री, बुजुर्ग, महिलाएं, छात्र और श्रद्धालु इस ट्रेन से पंजाब की यात्रा करते हैं। ट्रेन के बंद होने से यात्रियों को वैकल्पिक साधनों पर निर्भर होना पड़ेगा और उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
बैठक में कहा गया कि धार्मिक एवं सामाजिक यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ट्रेन का परिचालन सुचारू रूप से जारी रखा जाना चाहिए। रेलवे प्रशासन, केंद्र सरकार, स्थानीय सांसद-विधायकों और जमशेदपुर की सभी सिक्ख संस्थाओं से इस मुद्दे पर पहल करने की अपील की गई।
वक्ताओं ने कहा कि जमशेदपुर के नागरिकों को यात्रियों की सुविधा से जुड़े इस मुद्दे पर एकजुट होने की जरूरत है। आवश्यकता पड़ने पर शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि उद्देश्य किसी व्यक्ति का विरोध करना नहीं, बल्कि यात्रियों की सुविधा और अधिकारों की रक्षा करना है।
बैठक में टिनप्लेट यूनियन के उपाध्यक्ष परविंदर सिंह सोहल, पूर्वी सिंहभूम कांग्रेस के महासचिव गुरदीप सिंह कक्के, उपाध्यक्ष जसवंत सिंह जस्सी, गुरशरण सिंह, चरणजीत सिंह, अमरजीत सिंह, अतुल गुप्ता, डी.एन. पांडे, गुरप्रीत सिंह, सुखदेव सिंह मल्ली, जसबीर सिंह पदरी, संजय मुखी, विश्वजीत चक्रवर्ती, राजबीर सिंह बिट्टू, सुभाष गांधी, गुरदीप सिंह सोहल, ज्योति मिश्रा, नवनीत मिश्रा, संतोष रजक, अनुभव तिवारी, रणजीत सिंह कल्लू और राजेन्द्र सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Tags
Jamshedpur
Comments