जमशेदपुर। वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर डॉ. एहतेशाम वकारिब ने मानगो थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने लंबित कांडों, थाना अभिलेखों, बीट पुलिसिंग व्यवस्था एवं पुलिस पदाधिकारियों के कार्यों की समीक्षा की।
SSP ने थाना परिसर, हाजत एवं सिरिस्ता के रख-रखाव और स्वच्छता का भी जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने दुर्गापूजा के दौरान शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया।
इस दौरान अड्डेबाजी के खिलाफ लगातार अभियान चलाने, अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन तथा आमजनों की शिकायतों का संवेदनशीलता के साथ समाधान करने पर विशेष जोर दिया गया।
SSP ने थाना आने वाले लोगों के साथ मित्रवत व्यवहार करने और उनकी समस्याओं पर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश पुलिस पदाधिकारियों को दिया।
Tags
जमशेदपुर
Comments