कोलकाता से रांची जा रही शिवम बस झाबरी में पलटी, 20 से अधिक यात्री घायल


चांडिल। चौका थाना क्षेत्र के एनएच-33 स्थित झाबरी के समीप शनिवार तड़के करीब चार बजे कोलकाता से रांची जा रही शिवम यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई।

 हादसे में बस में सवार 20 से अधिक यात्री घायल हो गए।दुर्घटना की सूचना मिलते ही चौका थाना प्रभारी संजीव कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे और घायल यात्रियों को बाहर निकाला। 

इसके बाद सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।बस के पलटने के बाद घटनास्थल पर कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। 

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटी। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Comments

और नया पुराने