जमशेदपुर। सरायकेला-खरसावां जिले के कांड्रा स्थित आधुनिक पावर एंड नेचुरल रिसोर्सेज लिमिटेड में शुक्रवार सुबह ड्यूटी के दौरान 62 वर्षीय कर्मचारी बसंत कुमार निषाद की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। वह सोनारी के बी-ब्लॉक स्थित वाटर टावर के समीप के निवासी थे।
घटना सुबह करीब 9:30 बजे की है। मृतक के पुत्र पृथ्वी कुमार निषाद के अनुसार, उनके पिता कंपनी में ड्यूटी कर रहे थे, तभी अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। कंपनी प्रबंधन ने उन्हें तत्काल प्राथमिक उपचार केंद्र पहुंचाया। इसके बाद बेहतर इलाज के लिए नेताजी सुभाष अस्पताल ले जाया गया। वहां वेंटिलेटर की सुविधा उपलब्ध नहीं होने पर उन्हें टीएमएच रेफर कर दिया गया। टीएमएच की इमरजेंसी में जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इस संबंध में मृतक के पुत्र ने बिष्टुपुर थाना में आवेदन देकर घटना में किसी की गलती या दोष नहीं होने की बात कही है। उन्होंने पुलिस से पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंपने का अनुरोध किया है।
Tags
सरायकेला / आदित्यपुर
Comments