जमशेदपुर/आर आई टी : आर आई टी में गोलीबारी की घटना सामने आई है। के अनुसार गायत्री अस्पताल के मालिक को गोली लगी है। गोली उनकी पीठ में लगी है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, घटना आपसी विवाद के दौरान हुई। बताया जा रहा है कि दो पक्षों के बीच किसी स्कूल को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के बीच गोली चलने की बात सामने आई है।
घायल अस्पताल मालिक की मौत नहीं हुई है और उनका इलाज जारी है। शुरुआती सूचना में यह भी बताया जा रहा है कि फायरिंग किसी बाहरी अपराधी ने नहीं, बल्कि आपसी विवाद के दौरान हुई है। हालांकि घटना के वास्तविक कारणों और गोली चलने की परिस्थितियों की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।
फिलहाल पुलिस जांच और घायल की स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी का इंतजार है।
नोट: स्कूल को लेकर विवाद और आपसी फायरिंग की बात फिलहाल प्रारंभिक सूचना है, इसकी पुलिस पुष्टि जरूरी है।
Tags
सरायकेला / आदित्यपुर
Comments