करीम सिटी कॉलेज में बी.एड. एवं डी.एल.एड. विद्यार्थियों को दी गई भावभीनी विदाई


जमशेदपुर: करीम सिटी कॉलेज, मानगो कैंपस के फैकल्टी ऑफ एजुकेशन में सोमवार को बी.एड. एवं डी.एल.एड. सत्र 2023-25 के विद्यार्थियों के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सत्र 2024-26 के विद्यार्थियों ने किया, जबकि शाइस्ता और फलक ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया।

समारोह में विभिन्न मनोरंजक खेलों, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और रोचक गतिविधियों का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों के व्यवहारिक गुणों और प्रतिभा के आधार पर उन्हें विभिन्न आकर्षक टाइटल्स भी प्रदान किए गए।

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मो. रेयाज ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए जीवन में निरंतर सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। समारोह में सुलेमान को मिस्टर बी.एड., इशरत को मिस बी.एड., सुकेश प्रियरंजन को मिस्टर डी.एल.एड. तथा खुशबू गांधी को मिस डी.एल.एड. का खिताब प्रदान किया गया।

विभागाध्यक्ष डॉ. सुचेता भुइयां ने विद्यार्थियों को दो वर्षीय पाठ्यक्रम सफलतापूर्वक पूरा करने पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विभाग के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Comments

और नया पुराने