धालभूमगढ़ (घाटशिला): धालभूमगढ़ प्रखंड के नूतनगढ़ पंचायत अंतर्गत गोगलो गांव में बुधवार को दर्दनाक हादसे में 9 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई।
बताया गया कि गांव में अचानक एक जर्जर दीवार गिरने से बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई थी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।घटना की जानकारी मिलने के बाद घाटशिला विधायक सोमेश चंद्र सोरेन गुरुवार शाम पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल माता-पिता से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
विधायक ने परिवार के घर की जर्जर स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने अपने मोबाइल फोन से संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों से संपर्क कर पीड़ित परिवार को आपदा राहत कोष के तहत मिलने वाली सरकारी सहायता राशि और अन्य सुविधाएं जल्द उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।विधायक ने परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए अबुआ आवास योजना का लाभ भी जल्द दिलाने का आश्वासन दिया, ताकि परिवार को सुरक्षित आवास मिल सके।इस दौरान अर्जुन चंद्र हांसदा (प्रखंड अध्यक्ष), प्रणव कुमार महतो (जिला उपाध्यक्ष), धीरेन पाल, विनोद चौबे, काली पोदो गोराई, जीवन हेंब्रम, जगदीश भगत और मुखिया पायो हेंब्रम समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
Tags
धलभूमगढ़
Comments