:मानगो में डेंड्राइट के नशे में चाकूबाजी, 22 वर्षीय युवक पर जानलेवा हमला; दो आरोपी फरार सब


जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र के वर्कर्स कॉलेज के सामने रविवार शाम करीब 5:30 बजे चाकूबाजी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, पंजाबी लाइन निवासी राहुल तंतूबाई (22) पर दो युवकों ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।बताया जा रहा है कि घटना को पंजाबी लाइन निवासी रौशन और रवि गोराई (21) ने अंजाम दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रौशन मछुआ (17) के हाथ में चाकू था, जिससे उसने राहुल पर वार कर उसे घायल कर दिया।घटना के बाद घायल राहुल को उसके दोस्त अमन सिंह ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।स्थानीय लोगों का आरोप है कि आरोपी युवक डेंड्राइट के नशे में धुत थे और नशे की हालत में उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस हमले के कारणों का पता लगाने के साथ-साथ आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। घायल की स्थिति और पुलिस की जांच रिपोर्ट के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Comments

और नया पुराने