ब्रह्मर्षि विकास महिला मंच की नई कमेटी गठित, रूमा कुमारी बनीं अध्यक्ष


जमशेदपुर। ब्रह्मर्षि विकास महिला मंच, क्षेत्रीय इकाई दस नंबर बस्ती की नई कमेटी का गठन चुनाव प्रक्रिया के माध्यम से किया गया। चुनाव पर्यवेक्षक कुमार धीरेंद्र एवं किशोर कुणाल गौतम के नेतृत्व में चुनाव शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ।

 चुनाव संचालन समिति के संयोजक राज किशोर सिंह की देखरेख में आयोजित चुनाव में क्षेत्र की सैकड़ों महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।नवनिर्वाचित कमेटी में रूमा कुमारी को महिला अध्यक्ष, प्रशंसा कुमारी (पम्मी कुमारी) को महासचिव और निरुपमा कुमारी को कोषाध्यक्ष चुना गया।

 पुष्पा पांडेय को वरीय उपाध्यक्ष बनाया गया। उपाध्यक्ष पद पर जूही ठाकुर, रीमा सिंह, किरण सिंह एवं मिली चौधरी चुनी गईं।सचिव पद पर गायत्री कुमारी, पिंकी कुमारी, नीनी कुमारी, रजनी शर्मा एवं प्रीति, जबकि सहसचिव पद पर डेजी पांडेय, नीतू शर्मा, जुगनू भारती, शोभा सिंह एवं अनीता देवी को जिम्मेदारी दी गई।

 शोभा सिंह एवं रश्मि शर्मा को मुख्य संरक्षक तथा गीता सिंह, नीलम चौधरी, वदेही चौधरी, श्यामा चौधरी एवं अर्चना चौधरी को संरक्षक बनाया गया।अगले वर्ष 10 कन्याओं के सामूहिक विवाह का लक्ष्यकार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय इकाई के अध्यक्ष मुकेश कुमार चौधरी (पप्पू जी) एवं महासचिव मनीष कुमार ने अगले वर्ष 10 कन्याओं का सामूहिक विवाह कराने का लक्ष्य घोषित किया।

 उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों को सहयोग देना और समाज में सेवा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को मजबूत करना है।ब्रह्मर्षि विकास मंच के केंद्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार एवं केंद्रीय महासचिव जय कुमार ने नवनिर्वाचित कमेटी के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को शुभकामनाएं दीं।

 उन्होंने महिला सशक्तीकरण और सामाजिक सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने की उम्मीद जताई।कार्यक्रम में रामउदय प्रसाद सिंह, अनिल कुमार, मुन्ना जी, विजय कुमार, परशुराम सिंह, शोभा सिंह, रूपा चौधरी, विमला सिंह, सुधा सिंह, रश्मि सिंह, वदेही चौधरी समेत बड़ी संख्या में सदस्य एवं महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन मनीष कुमार ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन कुमार संदेश (छक्कन चौधरी गौतम) ने किया।

Comments

और नया पुराने