जमशेदपुर। बिष्टुपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत धतकीडीह में कार और ऑटो के बीच जोरदार टक्कर के बाद गैस रिसाव की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया।
हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों को नुकसान पहुंचा।
दुर्घटना के बाद गैस रिसाव होने की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सुरक्षा के मद्देनजर लोगों ने घटनास्थल से दूरी बना ली।घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद बिष्टुपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने स्थिति का जायजा लेते हुए यातायात को नियंत्रित किया और गैस रिसाव के कारणों की जानकारी जुटाई।फिलहाल हादसे में किसी के घायल होने की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
गैस किस वाहन से और किस कारण से लीक हुई, इसकी जांच की जा रही है। घटना के बाद कुछ समय के लिए इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी रही।
Tags
जमशेदपुर
Comments