नानकशाही संवत के अनुसार आसन (अस्सु) महीने का हुआ शुभारंभ, गुरुद्वारा नानक दरबार में हुआ विशेष कीर्तन


जमशेदपुर। नानकशाही संवत के अनुसार आज से आसन (अस्सु) महीने का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर गुरुद्वारा नानक दरबार में विशेष धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गुरुद्वारा के ग्रंथी हरभजन सिंह जी ने संगत को बारह माह का पाठ सुनाया।

पाठ के उपरांत ग्रंथी हरभजन सिंह जी ने अपनी मधुर आवाज में साज के साथ गुरबाणी कीर्तन किया। इसके बाद उन्होंने आसन महीने का श्लोक सुनाते हुए संगत को इस महीने के धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्व से अवगत कराया।कार्यक्रम के दौरान ग्रंथी हरभजन सिंह जी ने समूह साध संगत की सुख-शांति, समृद्धि एवं स्वस्थ जीवन के लिए अरदास की।

 इस अवसर पर गुरुद्वारा के अध्यक्ष गुरमुख सिंह खोखर ने समूह साध संगत को आसन महीने की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह महीना सभी के लिए सुख-शांति और खुशहाली लेकर आए। उन्होंने कहा कि वाहेगुरु जी सभी को चढ़दी कला में रखें।

उन्होंने बताया कि अगला प्रमुख गुरुपरब श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व 24 नवंबर को श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इसके लिए गुरुद्वारा में विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रम के अंत में संगत के बीच कड़ाह प्रसाद एवं अल्पाहार वितरित किया गया। इसके साथ ही संगरांद के धार्मिक कार्यक्रम का समापन हुआ। उपस्थित साध संगत ने श्रद्धापूर्वक गुरबाणी एवं अरदास में हिस्सा लिया।

Comments

और नया पुराने