जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय की पहल पर युवा जदयू की ओर से 2 अक्टूबर को आयोजित होने वाले ‘सट्टेबाजी एवं ड्रग्स के दुष्प्रभाव पर विचार क्रांति सम्मेलन’ को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं।
सम्मेलन की सफलता के लिए रविवार को कदमा, मानगो, बर्मामाइंस, बारीडीह और साकची में अलग-अलग बैठकें आयोजित की गईं।बैठकों में सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा के साथ अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर चर्चा हुई।
आयोजकों ने कहा कि युवाओं को सट्टेबाजी और नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से लगातार जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है।कदमा के रामनगर सामुदायिक भवन, मानगो के 15 नंबर एवं मरीना सिटी क्षेत्र, बर्मामाइंस के छठ घाट विकास भवन, बारीडीह कार्यालय और साकची स्थित शीतला माता मंदिर में बैठकें हुईं।
इनमें सम्मेलन के उद्देश्य और आयोजन की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।आयोजन समिति का गठनबारीडीह में सम्मेलन के संयोजक एवं सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी मनोज सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में आयोजन समिति का गठन किया गया।
समिति के सदस्यों को भवन, टेंट, साउंड सिस्टम, भोजन, वाहन, सोशल मीडिया, नगर सज्जा, प्रशासनिक समन्वय, मंच सज्जा, सुरक्षा, यातायात, अतिथि सत्कार, फोटोग्राफी और मीडिया समन्वय समेत अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं।बैठक में मनोज कुमार सिंह, नीरज सिंह, विवेक पांडेय, ऋषिकेश तिवारी, दुर्गा राव, अमित शर्मा, अमृता मिश्रा, पुतुल सिंह, महुआ चक्रवर्ती, ममता सिंह, बबलू सिंह, तारक मुखर्जी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।
आयोजकों के अनुसार सम्मेलन को लेकर विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान जारी है और युवाओं सहित आम लोगों को कार्यक्रम से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
Tags
जमशेदपुर
Comments