धालभूमगढ़। आगामी दुर्गापूजा महोत्सव को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से धालभूमगढ़ प्रखंड में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न पूजा समितियों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।बैठक में इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह ने पूजा समितियों को सुरक्षा और व्यवस्था से जुड़े दिशा-निर्देशों की जानकारी दी।
उन्होंने पंडाल की मजबूती और विद्युत वायरिंग का काम कुशल इलेक्ट्रीशियन से कराने तथा प्रत्येक पंडाल में अग्निशमन उपकरण की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।पंडाल परिसर में स्वच्छता बनाए रखने के लिए डस्टबिन रखने पर भी जोर दिया गया।
जावेद खान ने सभी पूजा पंडालों में डस्टबिन उपलब्ध कराने तथा जरूरत पड़ने पर जेसीबी उपलब्ध कराने की बात कही। विसर्जन घाटों की सफाई और व्यवस्था के लिए संबंधित पंचायत के मुखिया एवं जिला पार्षद के साथ समन्वय करने का निर्देश दिया गया।
इंस्पेक्टर ने पूजा समितियों से सरकार द्वारा निर्धारित शाम 7 बजे से रात 9 बजे तक की समयावधि में विसर्जन पूरा करने की अपील की। उन्होंने कहा कि देर रात विसर्जन होने पर बिजली और अन्य व्यवस्थाओं से जुड़ी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।
इसलिए पूजा समिति के पदाधिकारी युवाओं को समझाकर समय पर विसर्जन सुनिश्चित करें।धालभूमगढ़ प्रखंड में कोकपाड़ा नाचे मेला, कोकपाड़ा हाई स्कूल, मोहलीसोल, पटनायकसोल-बंसकटिया, धालभूमगढ़ यूथ क्लब, चार चक्का, सरस्वती सेवा सदन दुर्गा मंदिर नरसिंहगढ़ और मछली पट्टी समेत आठ प्रमुख स्थानों पर सार्वजनिक दुर्गापूजा आयोजित होगी।
इसके अलावा ऐतिहासिक राजमहल में भी वर्षों पुरानी परंपरा के अनुसार दुर्गापूजा का आयोजन किया जाएगा।बैठक में थाना प्रभारी धीरज कुमार मिश्रा, इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह, BDO बबली कुमारी, जिला पार्षद हेमंत मुंडा, मुखिया बिलासी सिंह, सांसद प्रतिनिधि सह भाजपा जिला उपाध्यक्ष विश्वनाथ बेहरा, वार्ड सदस्य शुभाशीष साहू, सुजीत दे, अंजन कुमार महापात्र, शतदल गिरी, कौशिक सुराल, आशा सेट, आरती समद, विशाल नामाता, प्रदीप कुमार राय सहित अन्य गणमान्य लोग और पूजा समितियों के सदस्य मौजूद रहे।
Comments