जमशेदपुर :राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर चर्च स्कूल बेल्डीह में गुरुवार को विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नन्हे छात्र-छात्राओं ने बापू के सत्य, अहिंसा और सादगी के संदेश को विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण नर्सरी से कक्षा दो तक के बच्चों द्वारा निकाली गई विशेष झांकी रही। उत्साहपूर्वक शामिल हुए बच्चों की झांकी विद्यालय के गेट नंबर दो से शुरू होकर गेट नंबर पांच तक पहुंची। बच्चों की प्रस्तुति ने शिक्षकों और अभिभावकों का ध्यान आकर्षित किया।
विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को महात्मा गांधी के जीवन, विचारों, सादगी और देश के प्रति उनके योगदान से परिचित कराना था।
कम उम्र में ही बच्चों को गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजन किया गया।नन्हे बच्चों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने पूरे कार्यक्रम को आकर्षक और यादगार बना दिया।
Tags
जमशेदपुर
Comments