जमशेदपुर। सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में हुई फायरिंग की घटना के बाद पुलिस महकमे में सक्रियता बढ़ गई है। घटना को गंभीरता से लेते हुए सिटी एसपी ललित मीणा ने सीतारामडेरा थाना पहुंचकर पूरे मामले की समीक्षा की।
उन्होंने थाना पदाधिकारियों से घटना की जानकारी ली और अब तक की गई पुलिस कार्रवाई की समीक्षा करते हुए जांच को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।समीक्षा के दौरान फायरिंग की घटना के कारण, घटनास्थल की स्थिति, संदिग्धों की गतिविधियों और घटना से जुड़े अन्य बिंदुओं पर जानकारी ली गई।
सिटी एसपी ने पुलिस अधिकारियों को मामले में सभी संभावित पहलुओं की जांच करने तथा उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।ऑर्गेनाइज्ड क्राइम पर विशेष निगरानीसमीक्षा के दौरान ऑर्गेनाइज्ड क्राइम को लेकर भी विशेष दिशा-निर्देश दिए गए।
सिटी एसपी ललित मीणा ने क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों और संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रखने, आपराधिक गिरोहों से जुड़े लोगों की जानकारी जुटाने और अपराध की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पुलिस की निगरानी मजबूत करने को कहा।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसी भी आपराधिक गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाए और क्षेत्र में पुलिस की मौजूदगी एवं गश्त को प्रभावी बनाया जाए।फॉर्म-360 की भी समीक्षाबैठक के दौरान फॉर्म-360 से संबंधित मामलों की भी समीक्षा की गई।
संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को फॉर्म-360 के तहत दर्ज मामलों और उससे जुड़े रिकॉर्ड की नियमित समीक्षा करने तथा आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।सिटी एसपी ने पुलिस अधिकारियों को अपराध नियंत्रण के लिए आपसी समन्वय के साथ काम करने पर जोर दिया।
साथ ही संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करने को कहा गया।फायरिंग की घटना के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
पुलिस की ओर से घटना से जुड़े संदिग्धों और अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ संगठित अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।
Tags
जमशेदपुर
Comments