जमशेदपुर: चित्रांश महापरिवार, मानगो की ओर से बुधवार, 11 नवंबर 2026 को श्री श्री चित्रगुप्त जी महाराज का पूजनोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन डिमना रोड स्थित स्वर्णरेखा प्रोजेक्ट कार्यालय के सामने, उलीडीह थाना के समीप किया गया।
इस अवसर पर कायस्थ समाज के लोगों ने पूरे विधि-विधान के साथ भगवान चित्रगुप्त महाराज की पूजा-अर्चना, आरती और हवन किया। पूजनोत्सव में समाज के बच्चे, बुजुर्ग, युवा और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूरा वातावरण भक्तिमय और उत्सवमय बना रहा।
पूजा-अर्चना के बाद रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम और बिरादरी भोज का आयोजन किया गया। ऑर्केस्ट्रा के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक गीत-संगीत प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मनोरंजन किया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले समाज के मेधावी बच्चों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
आयोजकों के अनुसार, इस भव्य आयोजन में तीन हजार से अधिक समाज के लोग शामिल हुए। कार्यक्रम ने सामाजिक एकता, आपसी भाईचारे और सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत करने का संदेश दिया।
कार्यक्रम की मुख्य सलाहकार समिति में श्रीमती कनकलता श्रीवास्तव, राजकुमार श्रीवास्तव, विश्वप्रकाश श्रीवास्तव, अरविंद किशोर सिन्हा, ओम प्रकाश शरण और डॉ. अंजनी कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल रहे।
श्री रामाधार प्रसाद श्रीवास्तव एवं कार्यकारी अध्यक्ष आनंद प्रकाश की अध्यक्षता में आयोजन समिति के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इनमें मुख्य रूप से संजय वर्मा, अभिषेक श्रीवास्तव, प्रीति सिन्हा, संजीव सिन्हा, पवन कुमार, अखिलेश कुमार श्रीवास्तव, अनमोल किशोर, निर्मल कुमार सिन्हा, विष्णु प्रसाद सिन्हा, संतोष श्रीवास्तव, राजीव रंजन सिन्हा, अनिल कुमार सिन्हा, अजय कुमार श्रीवास्तव, शिवेंद्र कुमार सिन्हा, अमित कुमार सिन्हा, विशाल परासर, अमृत राज सिन्हा, नवीन कुमार श्रीवास्तव, रंजन अखौरी, निखिल सिन्हा, आशुतोष सिन्हा, रवि रंजन सिन्हा, विवेक पराशर, राजू सिन्हा, राजीव श्रीवास्तव, गुंजन कुमार, राजीव सिन्हा, अंकुर कुमार, राजन श्रीवास्तव और आशीष श्रीवास्तव सहित समिति के अन्य सदस्य सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।
पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक एकजुटता का अनूठा संगम देखने को मिला।
Tags
जमशेदपुर
Comments