राॅंची। आदिवासी महिला नेत्री निशा भगत के शव का रांची स्थित रिम्स में विशेष मेडिकल बोर्ड ने मजिस्ट्रेट की निगरानी में पोस्टमार्टम किया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजन शव लेकर गुमला जिले के चैनपुर रवाना हो गए, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
इधर, पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मुख्यालय-1 के डीएसपी ने बताया कि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। साथ ही निशा भगत के मोबाइल फोन की जांच की जा रही है, ताकि घटना से जुड़े अहम सुराग मिल सकें। पुलिस की विशेष टीम उनके घर से आवश्यक साक्ष्य जुटा चुकी है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। जांच में जिन लोगों की संलिप्तता सामने आएगी, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Tags
रांची
Comments