नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच विभिन्न समसामयिक एवं राष्ट्रीय महत्व के विषयों पर चर्चा हुई। मुलाकात की तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिनमें प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रपति मुर्मू को पुष्पगुच्छ भेंट करते हुए नजर आ रहे हैं।हालांकि, इस मुलाकात में किन-किन विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं की गई है।
Tags
NEW DELHI
Comments