जमशेदपुर। आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान, पुलिस-पब्लिक समन्वय को मजबूत करने और जनसेवा से जुड़े कार्यों की प्रभावी निगरानी के लिए जमशेदपुर पुलिस लगातार प्रयासरत है।
इसी क्रम में 1 जुलाई 2026 से 31 अगस्त 2026 तक जिले के सभी थाना क्षेत्रों से प्राप्त आंकड़ों में विभिन्न लोकहितकारी कार्यक्रमों और शिकायत निवारण कार्यों में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई है।
पूर्वी सिंहभूम पुलिस के अनुसार, दो माह के दौरान जिले में 182 कम्युनिटी पुलिसिंग कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों के माध्यम से पुलिस और आम जनता के बीच संवाद, समन्वय और विश्वास को मजबूत करने का प्रयास किया गया।वहीं, विभिन्न माध्यमों से थाना स्तर पर प्राप्त 1,883 शिकायतों में से 1,634 शिकायतों का निष्पादन किया गया। पुलिस द्वारा शिकायतों की नियमित समीक्षा और निगरानी करते हुए उनके समयबद्ध समाधान पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
भूमि विवाद के मामलों में 148 बैठकेंभू-विवाद से संबंधित मामलों के समाधान के लिए जिले में 148 पुलिस-पब्लिक बैठकें आयोजित की गईं।
इन बैठकों के दौरान 108 सुनवाई योग्य मामलों को लिया गया और संबंधित मामलों के समाधान की दिशा में कार्रवाई की गई।घरेलू विवाद की 588 शिकायतों का समाधानघरेलू विवाद से संबंधित कुल 661 शिकायतें थाना स्तर पर प्राप्त हुईं। इनमें से 588 मामलों का समाधान किया गया। पुलिस का कहना है कि घरेलू विवाद जैसे मामलों में दोनों पक्षों की बात सुनकर कानून के दायरे में आवश्यक कार्रवाई और समाधान का प्रयास किया जा रहा है।
सत्यापन कार्य में 99.3 प्रतिशत निष्पादनJob Verification, Passport Verification और चरित्र सत्यापन से संबंधित कार्यों में भी जमशेदपुर पुलिस ने बेहतर प्रगति दर्ज की है। इस अवधि में कुल 7,048 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 6,997 आवेदनों का निष्पादन किया गया। यह कुल आवेदनों का लगभग 99.3 प्रतिशत है।इसके अलावा मुलाकाती-पत्र के माध्यम से प्राप्त 278 मामलों में से 204 मामलों में थाना स्तर से कार्रवाई की गई।जनसमस्याओं के समाधान पर पुलिस का जोरजमशेदपुर पुलिस द्वारा थाना स्तर पर प्राप्त शिकायतों की नियमित समीक्षा की जा रही है।
सामुदायिक पुलिसिंग, शिकायतों के त्वरित निष्पादन, भूमि एवं घरेलू विवादों के समाधान तथा विभिन्न प्रकार के सत्यापन कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है।
वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम डॉ. ऐहतेशाम वकारिब के निर्देशानुसार सभी थाना प्रभारियों को जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशील रहते हुए शिकायतों का समयबद्ध और निष्पक्ष निष्पादन सुनिश्चित करने तथा पुलिस-पब्लिक के बीच बेहतर समन्वय एवं विश्वास कायम रखने का निर्देश दिया गया है।
जमशेदपुर पुलिस का कहना है कि उसका उद्देश्य प्रत्येक नागरिक की समस्या को गंभीरता से सुनना और उपलब्ध कानूनी प्रावधानों के अनुरूप उसका त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है।
Tags
जमशेदपुर
Comments