एग्रिको सड़क हादसे के पीड़ित परिवार से मिलीं मेयर सुधा गुप्ता, निजी तौर पर 20 हजार रुपये की आर्थिक मदद


जमशेदपुर। एग्रिको चौक के समीप हुए दर्दनाक सड़क हादसे में जान गंवाने वाले व्यक्ति के परिजनों से मेयर सुधा गुप्ता ने मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार को निजी स्तर पर 20 हजार रुपये की नकद आर्थिक सहायता प्रदान की।

मेयर सुधा गुप्ता ने कहा कि इस दुख की घड़ी में वह पीड़ित परिवार के साथ खड़ी हैं। उन्होंने परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि शहर में यातायात व्यवस्था को और बेहतर एवं सुरक्षित बनाने की जरूरत है।मेयर ने कहा कि ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए जल्द ही जिले के उपायुक्त से मुलाकात कर ठोस कदम उठाने की मांग की जाएगी। 

उन्होंने कहा कि व्यस्त सड़कों और प्रमुख चौक-चौराहों पर यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है, ताकि भविष्य में इस तरह की दर्दनाक घटनाओं को रोका जा सके।

उन्होंने एग्रिको हादसे में वाहन चालक की कथित लापरवाही के आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने तथा जांच में दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग जिला प्रशासन से की है।

मेयर ने कहा कि सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर प्रशासन को गंभीरता से कदम उठाने चाहिए, ताकि आम लोगों की जान सुरक्षित रह सके।

Comments

और नया पुराने