जमशेदपुर। टिनप्लेट प्रोजेक्ट साइट पर शुक्रवार, 11 सितंबर 2026 को Engineering & Projects (E&P) के अंतर्गत एक दर्दनाक हादसे में 26 वर्षीय कर्मचारी की मौत हो गई।
मृतक मेसर्स पुरनमल के कर्मचारी के रूप में प्रोजेक्ट साइट पर कार्यरत था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कर्मचारी Mobile Elevating Work Platform (MEWP) के मेंटेनेंस का कार्य कर रहा था। इसी दौरान वह मशीन के बूम और बूम स्टैंड के बीच मौजूद था। बताया गया है कि इसी दौरान ऑपरेटर द्वारा बूम को नीचे किया जा रहा था, जिसकी चपेट में कर्मचारी आ गया।
बूम और बूम स्टैंड के बीच उसका सीना दब गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।हादसे के बाद घायल कर्मचारी को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना के बाद साइट पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
हादसे की सूचना संबंधित अधिकारियों को दी गई। घटना के कारणों और सुरक्षा मानकों से जुड़े अन्य पहलुओं की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।फिलहाल हादसे से संबंधित अन्य विवरणों का पता लगाया जा रहा है।
Tags
जमशेदपुर
Comments