जमशेदपुर। गोलमुरी थाना क्षेत्र में हथियार लहराने और रंगदारी मांगने के आरोप में पुलिस ने आकाश बांडेया को हिरासत में लिया है।
पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।पुलिस के अनुसार, आकाश बांडेया पर पूर्व में भी फायरिंग करने और रंगदारी मांगने के आरोप लगे हैं। हाल में हथियार लहराने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ा।
पूछताछ के दौरान पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि उसके पास हथियार कहां से आया और उसका इस्तेमाल किन घटनाओं में किया गया। इसके अलावा पुलिस उसके मोबाइल फोन और अन्य गतिविधियों की भी जांच कर रही है।
पुलिस मामले में उसके आपराधिक रिकॉर्ड और पूर्व की घटनाओं से जुड़े कनेक्शन की भी जानकारी जुटा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Tags
जमशेदपुर
Comments