हिमालयन लेपर्ड संरक्षण और रोड सेफ्टी का संदेश लेकर रॉयल एनफील्ड की ‘वन राइड’, 400 बाइकर्स ने जमशेदपुर से गालूडीह तक निकाली रैली


जमशेदपुर। हिमालयन लेपर्ड के संरक्षण और सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से रॉयल एनफील्ड की ओर से ‘वन राइड’ पहल के तहत बाइकर्स रैली का आयोजन किया गया। 

जमशेदपुर से गालूडीह स्थित रिसॉर्ट तक निकाली गई इस रैली में जमशेदपुर समेत देश के अलग-अलग हिस्सों से पहुंचे करीब 400 बाइकर्स ने हिस्सा लिया।रैली के दौरान बाइकर्स ने लोगों को रोड सेफ्टी, जिम्मेदार राइडिंग और ट्रैफिक नियमों के पालन का संदेश दिया।
 इसके साथ ही हिमालयन लेपर्ड के संरक्षण और वन्यजीवों के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।आयोजन में शामिल राइडर्स ने कहा कि बाइकिंग केवल रोमांच और यात्रा का माध्यम नहीं है, बल्कि इसके जरिए सामाजिक और पर्यावरणीय मुद्दों को लेकर जागरूकता भी फैलाई जा सकती है।

 ‘वन राइड’ के माध्यम से बाइकिंग कम्युनिटी को एक मंच पर लाने के साथ संरक्षण और सुरक्षित यातायात का संदेश लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।जमशेदपुर से शुरू हुई रैली में अलग-अलग शहरों से आए राइडर्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और गालूडीह तक निर्धारित मार्ग पर बाइक राइड की। 

कार्यक्रम के दौरान राइडर्स के बीच आपसी जुड़ाव और बाइकिंग संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ-साथ जिम्मेदार राइडिंग पर भी विशेष जोर रहा।

आयोजकों के अनुसार, वन्यजीव संरक्षण और सड़क सुरक्षा जैसे मुद्दों को बाइकिंग समुदाय से जोड़कर लोगों तक सकारात्मक संदेश पहुंचाना इस पहल का प्रमुख उद्देश्य है। रैली में शामिल बाइकर्स ने भी इस संदेश को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई।

Comments

और नया पुराने