तुरियाबेड़ा गणेश विसर्जन हिंसा मामले में 7 आरोपी गिरफ्तार, 3 विधि-विरुद्ध बालक निरुद्ध


जमशेदपुर। एमजीएम थाना क्षेत्र अंतर्गत तुरियाबेड़ा गांव में 18/19 सितंबर 2026 को गणेश पूजा मूर्ति विसर्जन के दौरान दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

 वहीं, 3 विधि-विरुद्ध बालकों को भी निरुद्ध किया गया है।घटना के संबंध में दोनों पक्षों की ओर से एमजीएम थाना में क्रमशः कांड संख्या 110/2026 और 111/2026, दोनों दिनांक 19 सितंबर 2026 को दर्ज किए गए थे।

 दोनों मामलों में BNS की विभिन्न धाराओं के तहत काउंटर केस दर्ज किया गया था।कांड संख्या 110/2026 में पुलिस ने तुरियाबेड़ा नेपाली बस्ती निवासी रूपेश रजक उर्फ टोनू रजक (20), गोलू साव उर्फ गोलू कुमार (21) और राहुल साव (28) को गिरफ्तार किया है।

वहीं कांड संख्या 111/2026 में पुलिस ने राजू महतो (23), मोनू कुमार (20), निखिल राजपूत (20) और बुद्धेश्वर गोराई उर्फ गोलू (21) को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा तीन विधि-विरुद्ध बालकों को भी निरुद्ध किया गया है।

पुलिस के अनुसार, दोनों कांडों के अनुसंधान के दौरान आरोपियों की गिरफ्तारी एवं विधि-विरुद्ध बालकों को निरुद्ध करने की कार्रवाई की गई। 

सभी गिरफ्तार आरोपियों और निरुद्ध किए गए तीनों विधि-विरुद्ध बालकों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

Comments

और नया पुराने