धालभूमगढ़: प्रखंड क्षेत्र में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व पूरे हर्षोल्लास और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण की विशेष पूजा-अर्चना की गई। मंदिर परिसर में आयोजित भजन-कीर्तन कार्यक्रम में श्रद्धालु देर रात तक भक्ति में सराबोर रहे।
स्थानीय स्थल पर पिछले करीब 14-15 वर्षों से जन्माष्टमी पूजा की परंपरा लगातार चली आ रही है। इस वर्ष भी आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। पूजा-अर्चना के साथ आयोजित भजन संध्या में कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीत प्रस्तुत किए, जिससे पूरा वातावरण कृष्णमय हो गया।
पूजा के बाद मंदिर परिसर में पहुंचे श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की।आयोजक अशोक मंडल एवं गुणाधर पात्र ने बताया कि यहां हर वर्ष जन्माष्टमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटती है।
इस वर्ष भी बड़ी संख्या में भक्त दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। आयोजन शांतिपूर्ण और अनुशासित तरीके से संपन्न हुआ।शॉर्ट हेडिंग:धालभूमगढ़ में धूमधाम से मनी जन्माष्टमी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु
Tags
धलभूमगढ़
Comments