सोनारी में महिला से चेन छिनतई का खुलासा, शातिर अपराधी गिरफ्तार; घर से सोने की चेन बरामद


जमशेदपुर: सोनारी थाना पुलिस ने महिला से सोने की चेन छिनतई मामले का खुलासा करते हुए एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर उसके बिरसानगर स्थित घर से छिनी गई सोने की चेन भी बरामद कर ली है।

 पुलिस के अनुसार, मामले में कुल तीन अपराधियों की संलिप्तता सामने आई है।घटना 31 जुलाई 2026 की शाम करीब 4:30 बजे की है। कदमा के रामनगर स्थित ओंकार समृद्धि कॉम्प्लेक्स निवासी 58 वर्षीय अर्चना श्रीवास्तव सोनारी के ए रोड स्थित अपने घर लौट रही थीं।

 इसी दौरान एच रोड के पास पल्सर बाइक सवार दो अपराधी पीछे से पहुंचे और उनके गले से सोने की चेन झपटकर कदमा की ओर भागने लगे।भागने के दौरान अपराधियों की पल्सर बाइक सामने से आ रहे एक छोटा हाथी वाहन से टकरा गई।

 दोनों अपराधी सड़क पर गिर गए। इसके बाद वे अपनी बाइक JH05CN3650 को मौके पर छोड़कर पैदल ही ईस्ट-वेस्ट लिंक रोड, कदमा की ओर फरार हो गए।जांच में तीन अपराधियों की संलिप्ततामामले की जांच के दौरान पुलिस ने रोहित कर्मकार उर्फ सिपुल (24 वर्ष) को गिरफ्तार किया। वह मूल रूप से राममड़ैया बस्ती, गम्हरिया का रहने वाला है और वर्तमान में बिरसानगर जोन नंबर-6 में रह रहा था।पुलिस के मुताबिक, इस घटना में पंकज हरपाल और रोहित मुर्मू की भी संलिप्तता सामने आई है।

 दोनों आरोपियों को पूर्व में ही कांड संख्या 917/2020 समेत अन्य मामलों में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।घर से बरामद हुई सोने की चेनगिरफ्तार रोहित कर्मकार के बिरसानगर जोन नंबर-6 स्थित घर में पुलिस ने छापेमारी कर एक लेडीज सोने की चेन बरामद की, जिसे पुलिस ने महिला से छीनी गई चेन बताया है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आदित्यपुर, बिरसानगर, टेल्को, बिष्टुपुर और सोनारी थानों में कई मामले दर्ज हैं। इनमें सोनारी थाना कांड संख्या 60/2026 भी शामिल है।इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिकाछापेमारी टीम में सोनारी थाना प्रभारी पु०नि० मधुसूदन दे, उ०नि० नरेश रजवार, स०उ०नि० संजय सिंह, स०उ०नि० अवधेश पासवान और स०उ०नि० राजकिशोर यादव शामिल थे।पुलिस की इस कार्रवाई से सोनारी-कदमा क्षेत्र में सक्रिय चेन स्नैचिंग गिरोह के खिलाफ महत्वपूर्ण सफलता मानी जा रही है।

Comments

और नया पुराने