जमशेदपुर: चांडिल थाना क्षेत्र के आसनबनी स्थित 10th माइल होटल में हुए चर्चित निखार सबलोक हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जमशेदपुर एसएसपी की लगातार मॉनिटरिंग और सटीक रणनीति के तहत जमशेदपुर एवं सरायकेला-खरसावां पुलिस की संयुक्त SIT ने कार्रवाई करते हुए छह शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।
आरोपियों के पास से हत्या में प्रयुक्त लाल रंग की Hyundai i10 कार, दो देसी पिस्टल, सात जिंदा कारतूस और छह मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।24 अगस्त को 10th माइल होटल में बिष्टुपुर निवासी निखार सबलोक को अपराधियों ने गोली मार दी थी। गंभीर हालत में उन्हें टीएमएच ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी।
घटना के बाद जमशेदपुर SSP ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच टीम को सक्रिय किया और पूरी कार्रवाई की लगातार निगरानी की।तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर SIT ने जांच आगे बढ़ाई। जांच के दौरान पुलिस टीम रांची पहुंची और घटना में इस्तेमाल Hyundai i10 कार संख्या JH 05 AN 5503 बरामद की।
इसके बाद पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपियों में अशोक कुमार सिंह उर्फ राघव, सुनिल रजक, रितेश सिंह, सुशिल केराई, राज कुमार सिंह उर्फ प्रिंस और अंकित सिंह शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में कई का पुराना आपराधिक इतिहास भी रहा है और उनके खिलाफ हत्या के प्रयास, रंगदारी एवं आर्म्स एक्ट सहित गंभीर मामले दर्ज हैं।
पुलिस ने आरोपियों के पास से दो देसी पिस्टल, सात जिंदा कारतूस, छह एंड्रॉइड मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त लाल Hyundai i10 कार बरामद की है।इधर, जमशेदपुर SSP की निगरानी में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सीतारामडेरा थाना पुलिस ने भी हत्या के एक मामले में प्रदीप सिंह और अभिनव यादव को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 7.65 एमएम की देसी पिस्तौल, दो जिंदा गोलियां और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार प्रदीप सिंह का उत्तर प्रदेश के विभिन्न थानों में कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।
निखार सबलोक हत्याकांड में छह आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब फरार अपराधियों तक पहुंचने में जुटी है। जमशेदपुर SSP की मॉनिटरिंग में SIT लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि हत्याकांड में शामिल अन्य आरोपियों की भी जल्द गिरफ्तारी की जाएगी और घटना में इस्तेमाल अन्य हथियारों एवं संसाधनों की बरामदगी के लिए कार्रवाई जारी है।
Tags
जमशेदपुर क्राइम
Comments