हिंदूपीठ में ‘एक लड्डू, एक माला गणपति को समर्पण’ अभियान, रानी श्रीवास्तव बनीं संयोजिका


जमशेदपुर। हिंदूपीठ जमशेदपुर परिसर में विराजमान भगवान गणपति महाराज के प्रति शहर और आसपास के श्रद्धालुओं, विशेषकर महिलाओं में आस्था और श्रद्धा लगातार बढ़ रही है। 

प्रत्येक बुधवार सुबह और शाम आयोजित गणपति आरती में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल होकर भगवान गणपति को लड्डू और माला अर्पित कर रही हैं।

श्रद्धालुओं की बढ़ती आस्था को देखते हुए हिंदूपीठ की कार्यकारिणी ने ‘एक लड्डू, एक माला गणपति को समर्पण’ अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है। इस अभियान के माध्यम से जमशेदपुर और आसपास के क्षेत्रों के गणपति भक्तों को बारी-बारी से भगवान गणपति को लड्डू और माला अर्पित करने का अवसर दिया जाएगा।

हिंदूपीठ के अध्यक्ष अरुण सिंह ने इस अभियान की जिम्मेदारी रानी श्रीवास्तव को संयोजिका के रूप में सौंपी है। वहीं नमिता उपाध्याय और चंदा सिंह को सह-संयोजिका बनाया गया है।

हिंदूपीठ की ओर से बताया गया कि अभियान का उद्देश्य श्रद्धालुओं को भगवान गणपति की आराधना और सेवा से जोड़ना है। 

अभियान के दौरान भक्त अपनी श्रद्धा के अनुसार लड्डू और माला अर्पित कर सकेंगे। इससे हिंदूपीठ परिसर में होने वाली गणपति आरती और धार्मिक आयोजनों में श्रद्धालुओं की सहभागिता भी बढ़ेगी।

Comments

और नया पुराने