जमशेदपुर। विश्व जन सेवा ट्रस्ट की ओर से मोहरदा क्षेत्र में मजदूरों एवं आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया।
शिविर का उद्देश्य मेहनतकश लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य जांच के साथ आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराना था।मेडिकल कैंप में बड़ी संख्या में मजदूरों एवं स्थानीय लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाया।
इस दौरान ब्लड प्रेशर (BP), ब्लड शुगर और BMI (बॉडी मास इंडेक्स) समेत विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य जांच की गई। जांच के दौरान स्वास्थ्य संबंधी समस्या पाए जाने पर चिकित्सकों ने आवश्यक परामर्श दिया। जरूरतमंद मरीजों के बीच निःशुल्क दवाओं का भी वितरण किया गया।
आयोजकों ने कहा कि मजदूर वर्ग दिनभर मेहनत कर अपने परिवार के साथ-साथ समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देता है। हालांकि आर्थिक स्थिति और समय की कमी के कारण कई मजदूर नियमित स्वास्थ्य जांच नहीं करा पाते हैं।
ऐसे लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना सामाजिक जिम्मेदारी का महत्वपूर्ण हिस्सा है।शिविर को सफल बनाने में डॉ. श्याम नारायण कुशवाहा, डॉ. मनीष झा, डॉ. मनोज कुमार, आनंद कुमार एवं अनीमा हेम्ब्रम ने महत्वपूर्ण सहयोग दिया।विश्व जन सेवा ट्रस्ट की ओर से बताया गया कि भविष्य में भी जरूरतमंद एवं वंचित लोगों के लिए इस तरह के निःशुल्क स्वास्थ्य जांच और जनसेवा कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।
ट्रस्ट का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद वर्ग तक स्वास्थ्य जागरूकता, जांच और आवश्यक सहायता पहुंचाकर स्वस्थ एवं जागरूक समाज के निर्माण में योगदान देना है।
Tags
जमशेदपुर
Comments