जमशेदपुर के टेल्को थाना अंतर्गत टेलकॉन गेट के पास बुधवार को सड़क हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क पर धरना देकर विरोध जताया।
बताया जा रहा है कि सड़क किनारे खड़ी एक गाड़ी से एक युवक टकरा गया, जिससे वह घायल हो गया।घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। लोगों ने सड़क किनारे बेतरतीब तरीके से खड़े वाहनों को लेकर आक्रोश जताते हुए सड़क पर धरना शुरू कर दिया।
स्थानीय लोगों का कहना था कि सड़क किनारे वाहनों के खड़े रहने से आवागमन प्रभावित होता है और हादसे की आशंका बनी रहती है।धरने की सूचना मिलने के बाद टेल्को थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया।
पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए यातायात व्यवस्था सामान्य कराने की कोशिश शुरू की। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेजे जाने की जानकारी सामने आई है।
हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही।
Tags
जमशेदपुर
Comments