व्हाट्सप्प पर मिलेगी पुलिस सेवा, जमशेदपुर में शुरू हुआ ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट


जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने जिले के नागरिकों की सुविधा के लिए ‘जोहार पुलिस’ (JOHAR POLICE) चैटबॉट सेवा शुरू की है। अब कई पुलिस सेवाओं और जरूरी जानकारियों के लिए लोगों को बार-बार पुलिस कार्यालय जाने की जरूरत नहीं होगी।एसएसपी कार्यालय की ओर से 9 सितंबर 2026 को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, JOHAR POLICE (Jamshedpur Online Help & Assistance for Residents) चैटबॉट का इस्तेमाल WhatsApp के जरिए किया जा सकता है।

 इसके लिए मोबाइल से 9471167577 नंबर पर सिर्फ “Hi” भेजना होगा।एक व्हाट्सप्प मैसेज से मिलेंगी कई सुविधाएंचैटबॉट के जरिए नागरिकों को खोए हुए मोबाइल से संबंधित सहायता, साइबर अपराध की शिकायत एवं जानकारी, ट्रैफिक और चालान से जुड़ी जानकारी, पासपोर्ट वेरिफिकेशन, चरित्र प्रमाण पत्र और पुलिस वेरिफिकेशन की स्थिति जैसी सुविधाएं मिलेंगी।

इसके अलावा पुलिस कार्यालय में दिए गए आवेदन या शिकायत का स्टेटस, नजदीकी थाना की जानकारी, महिला सुरक्षा एवं ईव-टीजिंग से संबंधित शिकायत, वरिष्ठ नागरिकों के लिए सहायता तथा पुलिस को शिकायत, सुझाव और फीडबैक देने की सुविधा भी उपलब्ध होगी।पुलिस कार्यालय के चक्कर होंगे कमपूर्वी सिंहभूम पुलिस के मुताबिक, ‘जोहार पुलिस’ के जरिए नागरिक घर बैठे व्हाट्सप्प पर पुलिस सेवाओं तक पहुंच सकेंगे। इससे पुलिस कार्यालयों के चक्कर कम होंगे और पुलिस एवं जनता के बीच संवाद को और तेज व प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी।

पुलिस ने जिलेवासियों से इस डिजिटल सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है।ऐसे करें इस्तेमाल: व्हाट्सप्प पर 9471167577 नंबर सेव करें और “Hi” भेजें। उपलब्ध QR कोड स्कैन करके भी चैटबॉट से जुड़ा जा सकता है।एहतेशाम वकारीबवरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर

Comments

और नया पुराने