बिष्टुपुर में ‘प्लास्टिक दानव’ के साथ निकली जागरूकता रैली, सिंगल यूज प्लास्टिक से दूरी बनाने का दिया संदेश

बिष्टुपुर में ‘प्लास्टिक दानव’ के साथ निकली जागरूकता रैली, सिंगल यूज प्लास्टिक से दूरी बनाने का दिया संदेश

जमशेदपुर। स्वच्छ भारत मिशन के तहत चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान को जनभागीदारी के साथ प्रभावी बनाने के उद्देश्य से सोमवार को बिष्टुपुर में जमशेदपुर नोटिफाइड एरिया कमेटी (JNAC) और टाटा स्टील UISL के संयुक्त तत्वावधान में विशेष नो प्लास्टिक यूज एवं प्लास्टिक-फ्री अवेयरनेस रैली निकाली गई।

रैली में ‘प्लास्टिक दानव’ आकर्षण का केंद्र रहा। इसके माध्यम से लोगों को प्लास्टिक के बढ़ते इस्तेमाल से पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। प्रतिभागियों ने नागरिकों से सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल कम करने और इसके स्थान पर पुनः उपयोग किए जा सकने वाले विकल्प अपनाने की अपील की।


अभियान के दौरान RRR सेंटरों में तैयार किए गए कपड़े के थैलों का वितरण भी किया गया। लोगों को प्लास्टिक की थैलियों के स्थान पर कपड़े के पुनः उपयोग योग्य थैले अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही Reduce, Reuse और Recycle की अवधारणा को दैनिक जीवन में अपनाने का संदेश दिया गया।

रैली के दौरान स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और प्लास्टिक के कम इस्तेमाल को लेकर जागरूकता संदेश दिए गए। प्रतिभागियों ने स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने तथा स्वच्छ, सुंदर और प्लास्टिक-मुक्त जमशेदपुर के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया।


आयोजकों ने कहा कि प्लास्टिक-मुक्त शहर बनाना केवल प्रशासन या किसी एक संस्था की जिम्मेदारी नहीं है। इसके लिए प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी जरूरी है।

“Plastic को कहें NO,
कपड़े के थैले को कहें YES!”

रैली के माध्यम से लोगों से स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने, प्लास्टिक के इस्तेमाल को कम करने और पर्यावरण संरक्षण में अपनी भूमिका निभाने की अपील की गई।

Comments

और नया पुराने