जमशेदपुर पुलिस का ‘ऑपरेशन जीरो टॉलरेंस’: नशा, अवैध हथियार और अड्डेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

जमशेदपुर: शहर में अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए जमशेदपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन जीरो टॉलरेंस’ के तहत जुलाई और अगस्त 2026 में व्यापक कार्रवाई की गई।

 इस दौरान नशे के कारोबार, अवैध हथियारों की तस्करी और अड्डेबाजी के खिलाफ पुलिस ने सख्त कदम उठाए।नशे के खिलाफ कार्रवाई:पुलिस ने नशीले पदार्थों से जुड़े 18 कांड दर्ज करते हुए 36 आरोपियों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान 133.9 किलोग्राम गांजा और 108.6 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया।

अवैध हथियारों पर शिकंजा:अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान में 10 कांड दर्ज किए गए और 31 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इस दौरान 10 देशी हथियार और 15 जिंदा कारतूस बरामद किए।

अड्डेबाजी के खिलाफ अभियान:शहर में संदिग्ध गतिविधियों और अड्डेबाजी पर रोक लगाने के उद्देश्य से 2000 से अधिक व्यक्तियों की जांच/चेकिंग की गई। इनमें से 787 व्यक्तियों को PR Bond पर रिहा किया गया।

पुलिस के अनुसार, अभियान का उद्देश्य शहर में कानून-व्यवस्था मजबूत करना, नशे और अवैध हथियारों पर प्रभावी नियंत्रण तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करना है।

Comments

और नया पुराने