विश्वकर्मा पूजा और गणेश विसर्जन को लेकर एसएसपी ने CCR का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश


जमशेदपुर। विश्वकर्मा पूजा एवं श्री गणेश विसर्जन को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर जमशेदपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक ने गुरुवार को CCR (सेंट्रल कंट्रोल रूम) का भ्रमण कर विधि-व्यवस्था की तैयारियों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों से पूजा एवं विसर्जन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन तथा विभिन्न रूटों की तैयारियों की जानकारी ली।
 उन्होंने डीएसपी, CCR/Traffic समेत संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।एसएसपी ने विशेष रूप से विसर्जन जुलूस के रूट, घाट एवं निर्धारित विसर्जन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया।

 साथ ही भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था और संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा गया।पुलिस प्रशासन की ओर से विश्वकर्मा पूजा और गणेश विसर्जन के दौरान शहर में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक तैयारियां की गई हैं।

 अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि विसर्जन के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो और श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुचारु माहौल उपलब्ध कराया जाए।
एसएसपी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ ड्यूटी का निर्वहन करने तथा किसी भी सूचना पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

Comments

और नया पुराने