गणेश पूजा को लेकर बागबेड़ा मेला क्षेत्र का SP City ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा


जमशेदपुर। गणेश पूजा एवं मेले को लेकर जमशेदपुर पुलिस पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में एसपी सिटी ने बागबेड़ा क्षेत्र में आयोजित गणेश पूजा मेले का निरीक्षण किया। 

इस दौरान उन्होंने मेला परिसर में सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था की तैयारियों का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान एसपी सिटी ने पूजा पंडाल, मेला क्षेत्र, आने-जाने वाले रास्तों और भीड़भाड़ वाले स्थानों का जायजा लेते हुए संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 

उन्होंने मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरतने को कहा।एसपी सिटी ने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया कि मेला क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जाए और किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाए। 

साथ ही महिला श्रद्धालुओं और बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गणेश पूजा और मेले के दौरान शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस की ओर से पूरे क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जा रही है।

Comments

और नया पुराने