धालभूमगढ़ (पूर्वी सिंहभूम)। केंद्र सरकार द्वारा लाए गए MMDR (खान एवं खनिज) बिल के विरोध में धालभूमगढ़ प्रखंड कमेटी के नेतृत्व में शनिवार को विशाल रैली और एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया।
बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने रैली निकालकर धालभूमगढ़ प्रखंड कार्यालय पहुंचकर विरोध दर्ज कराया।धरना-प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने MMDR बिल का विरोध करते हुए इसे “काला कानून” बताया।
वक्ताओं ने कहा कि झारखंड के अधिकारों, जनहित तथा जल-जंगल-जमीन और खनिज संसाधनों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा।
प्रदर्शनकारियों ने MMDR बिल को वापस लेने तथा जल-जंगल-जमीन और खनिज अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करने की मांग उठाई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर अपने अधिकारों की रक्षा के लिए आगे भी आंदोलन जारी रखने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में प्रखंड अध्यक्ष अर्जुन चंद्र हंसदा, जिला उपाध्यक्ष प्रणव कुमार महतो, धीरेन पाल, चेतन मुर्मू, शरबत मुर्मू, कमल मंडल, आस्तिक महतो, विद्याधर दास, घनश्याम महतो, सोनाराम सोरेन और कालीपोदो गोराई समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।
Comments