पुलिस लाइन में धूमधाम से मनाई गई विश्वकर्मा पूजा, SSP डॉ. एहतशाम वकारिब ने की पूजा-अर्चना


जमशेदपुर। भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना के साथ गुरुवार को जमशेदपुर पुलिस लाइन में विश्वकर्मा पूजा धूमधाम एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पुलिस लाइन परिसर में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों ने हिस्सा लिया।कार्यक्रम में पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) डॉ. एहतशाम वकारिब भी शामिल हुए। 

उन्होंने भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना कर जिले के पुलिस पदाधिकारियों, जवानों एवं उनके परिवारों को विश्वकर्मा पूजा की शुभकामनाएं दीं।इस दौरान पुलिस लाइन परिसर में उत्सव का माहौल रहा।

 विधि-विधान के साथ भगवान विश्वकर्मा की पूजा की गई तथा पुलिस वाहनों, मशीनरी एवं अन्य उपकरणों की भी पूजा-अर्चना की गई। 

पुलिसकर्मियों ने सुख, समृद्धि और कार्यक्षेत्र में सफलता की कामना की।SSP डॉ. एहतशाम वकारिब ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा को निर्माण, शिल्प और तकनीकी कौशल का प्रतीक माना जाता है। विश्वकर्मा पूजा हमें मेहनत, कौशल और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की प्रेरणा देती है।

पूजा के दौरान पुलिस पदाधिकारी एवं जवानों के साथ अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे। पूरे परिसर में श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

Comments

और नया पुराने