सहारा सिटी मानगो में दुर्गा पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन, विद्युत सज्जा और आकर्षक पंडाल बना आकर्षण का केंद्र, डीएसपी सीसीआर मनोज कुमार ठाकुर ने किया विधिवत उद्घाटन, वर्ष 2005 से आयोजित हो रही है दुर्गा पूजा


जमशेदपुर। मानगो स्थित सहारा सिटी में सार्वजनिक श्री श्री दुर्गा एवं काली पूजा कमिटी की ओर से महाषष्ठी की संध्या पर दुर्गा पूजा पंडाल का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर डीएसपी सीसीआर श्री मनोज कुमार ठाकुर ने अपने कर-कमलों से पूजा पंडाल का उद्घाटन किया। उद्घाटन के साथ ही श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्तिमय माहौल देखने को मिला।

सहारा सिटी कॉलोनी में वर्ष 2005 से लगातार दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष पूजा को विशेष रूप से भव्य स्वरूप दिया गया है। आकर्षक पंडाल और मनमोहक विद्युत सज्जा श्रद्धालुओं के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। पूजा कमिटी की ओर से आयोजन को सफल और भव्य बनाने के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं।

पूजा कमिटी के पदाधिकारियों ने बताया कि सोसाइटी के निवासियों और श्रद्धालुओं के सामूहिक सहयोग से पूजा का आयोजन किया जा रहा है। सभी की सहभागिता और एकजुटता सामाजिक समरसता एवं आपसी भाईचारे का प्रतीक है।

उद्घाटन समारोह में पूजा कमिटी के अध्यक्ष संजीव कुमार मिश्रा, सचिव अभिषेक परमार, उपाध्यक्ष श्रीकांत मेहता, मीडिया प्रभारी धीरज कुमार झा, शिवनाथ पॉल, कोषाध्यक्ष केश्वर साहू, उपाध्यक्ष साधु शरण सिंह तथा संरक्षक मुनेन्द्र यादव, राज मिश्रा और अभिलाषा मिश्रा सहित सोसाइटी के बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा। कमिटी ने सभी श्रद्धालुओं से पूजा में शामिल होकर मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की।

Comments

और नया पुराने