सिदगोड़ा के विजय नगर से बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ चोर

जमशेदपुर: जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना अंतर्गत विजय नगर में बाइक चोरी की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, आज सुबह चोर ने इलाके से एक बाइक चोरी कर ली। बताया जा रहा है कि बाइक चोरी करने वाला संदिग्ध सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।

चोरी हुई बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर JH05CE 5694 बताया जा रहा है। घटना के बाद बाइक मालिक बाइक की तलाश में जुटा है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान और गिरफ्तारी में पुलिस को मदद मिल सकती है।

यदि किसी व्यक्ति को चोरी हुई बाइक या संदिग्ध के संबंध में कोई जानकारी मिलती है, तो स्थानीय पुलिस को सूचित करने की अपील की जाती है।

Comments

और नया पुराने