गोलमुरी थाना क्षेत्र से स्नेहा कुमारी लापता, परिजनों ने दर्ज कराई गुमशुदगी की शिकायत

जमशेदपुर: गोलमुरी थाना क्षेत्र के एग्रिको स्थित ग्वाला बस्ती से स्नेहा कुमारी के लापता होने का मामला सामने आया है। स्नेहा कुमारी, पिता रवि लाल, ह्यूमपिप ग्वाला बस्ती, एग्रिको की निवासी हैं। उनका घर शिव मंदिर के पास बताया गया है।

इस घटना के संबंध में परिजनों द्वारा गोलमुरी थाना में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत मिलने के बाद परिजन अपने स्तर से भी उनकी तलाश कर रहे हैं।

परिजनों ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को स्नेहा कुमारी के संबंध में कोई जानकारी मिले या वह कहीं दिखाई दें तो इसकी सूचना तत्काल गोलमुरी थाना अथवा उनके परिजनों को दें, ताकि उन्हें सुरक्षित वापस लाया जा सके।

Comments

और नया पुराने