एटीएम को क्षतिग्रस्त करते हुए लोहे की रॉड के साथ संदिग्ध व्यक्ति पकड़ा गया

हरहरगुट्टू के जेपी रोड स्थित FINDI ATM की घटना, पुलिस ने व्यक्ति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की

जमशेदपुर। जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत हरहरगुट्टू स्थित जेपी रोड पर बीती रात करीब 12:05 बजे FINDI ATM को क्षतिग्रस्त करते हुए एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया। उसके पास से लोहे की रॉड भी बरामद की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एटीएम को नुकसान पहुंचाते समय व्यक्ति को पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना पता शिव मंदिर, हरहरगुट्टू के पीछे, थाना बागबेड़ा बताया है। पुलिस के प्रारंभिक आकलन में व्यक्ति मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत हुआ है।

घटना की सूचना एटीएम फ्रेंचाइजी को देकर संबंधित प्रतिनिधियों को मौके पर बुलाया गया है। पुलिस के अनुसार, एटीएम को हुए नुकसान की जांच की जाएगी। मामले की छानबीन के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Comments

और नया पुराने